अकलतरा: अकलतरा के वार्ड 19 अंधियारीपाठ में सूने घर में चोरों ने बोला धावा, आगजनी की घटना को दिया अंजाम
अकलतरा के वार्ड 19 अंधियारीपाठ के सूने घर में चोरों ने धावा बोल दिया और आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी और आगजनी में घर मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं आगजनी से घर का सामान जल कर खाक हो गया है। मामले में अकलतरा पुलिस ने FIR दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। घर मालिक ने बताया कि घर के लोग बाहर गए थे।