थरथरी: झरहा पुल के पास बाइक अनियंत्रित होने से तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा युवक घायल
थरथरी थाना क्षेत्र के झरहा पुल के पास शुक्रवार की शाम चार बजे तिलक समारोह में शामिल होने आ रहा बाइक सवार युवक आभाष कुमार का बाइक अनियंत्रित होने से घायल हो गया। घायल अवस्था मे पीएचसी थरथरी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बिहारशरीफ रेफर किया गया। घायल आभाष कुमार पटना जिला के खुशरूपुर निवासी मिथलेश कुमार का पुत्र है।