गांगड़तलाई: गांगड़तलाई में पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया गया
पंचायत समिति गांगड़तलाई की सभी ग्राम पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, जिला प्रमुख रेशम मालवीया, विधानसभा प्रभारी सत्यनारायण मंगरौरा, पूर्व प्रधान सुभाष तंबोलिया, प्रधान सुभाष खराड़ी, डॉ. हरजीत मालवीया, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पाटीदार सहित पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।