कोईलवर: सुशांत कुमार मंडल ने कोईलवर थानाध्यक्ष का कार्यभार संभाला
कोईलवर थाना के नवनियुक्त थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने गुरुवार को विधिवत अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा शाम 4:30 मीडिया से बातचीत में थाना अध्यक्ष ने कहां की क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।