विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में कई घायल
अमझोर थाना क्षेत्र के रामडीहरा रोड पर शुक्रवार की शाम विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रतिमा लेकर सोन नदी की ओर जा रहे लोगों से भरे ट्रैक्टर की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं, अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत होने की भी सूचना सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों की सही संख्या और स्थिति की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
#अपना_रोहतास #रोहतास #अमझोर #रामडीहरा #सड़क_हादसा #ट्रक_ट्रैक्टर_हादसा #विश्वकर्मा_पूजा #प्रतिमा_विसर्जन #सोन_नदी #RohtasNews #BiharNews #RoadAccident
Nauhatta, Rohtas | Sep 19, 2026