35 घंटे बाद समाप्त हुआ जन सुराज का आमरण अनशन, DM के आश्वासन पर तोड़ा अनशन
सासाराम/रोहतास। तिलौथू प्रखंड के रामडीहरा निवासी अमरजीत यादव की पुलिस एवं जेल अभिरक्षा में हुई संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष 35 घंटे से आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह यादव ने अनशन समाप्त कर दिया।
जन सुराज के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पांच सूत्री मांगें रखीं। इनमें FIR दर्ज करने, दोषी पुलिस एवं जेल अधिकारियों पर कार्रवाई, न्यायिक जांच, 25 लाख रुपये मुआवजा तथा मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग शामिल रही।
जिला प्रशासन की ओर से न्यायिक जांच कराने और मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद जन सुराज के प्रदेश उपाध्यक्ष तोराब नियाज़ी ने बलजीत यादव को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
तोराब नियाज़ी ने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने उत्पाद, जेल और स्वास्थ्य विभाग समेत संबंधित सभी विभागों और अधिकारियों की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की।
मौके पर अशोक भारती, अतेंद्र सिंह, अधिवक्ता आशुतोष कुमार चौबे, संजय पांडे, बिट्टू यादव, अर्चना पटेश्वरी, बिंदेश्वर शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#जनसुराज #Rohtas #Sasaram #Tilouthu #AmarjeetYadav #BaljeetSinghYadav #न्यायकीमांग #आमरणअनशन #रोहतास #सासाराम #तिलौथू #बिहार