दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौ*त
चुटिया थाना क्षेत्र के नवाडीह खुर्द गांव में शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में नवारा गांव निवासी संतोष चौधरी की मौ*त हो गई। बताया जा रहा है कि संतोष चौधरी अपने ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवाडीह खुर्द के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल संतोष को ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल नौहट्टा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
#अपना_रोहतास #रोहतास #चुटिया #नौहट्टा #सड़क_हादसा #बाइक_दुर्घटना #सड़क_दुर्घटना #रोहतास_न्यूज #BiharNews #RohtasNews