
बड़ी जुम्हार को पर्यटन मानचित्र पर लाने की मांग, समाजसेवी पंकज राणा ने उठाई सड़क निर्माण की आवाज सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा, 20 जून। समाजसेवी पंकज राणा ने चम्बा क्षेत्र के खूबसूरत पर्यटन स्थल बड़ी जुम्हार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह क्षेत्र पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं रखता है, लेकिन सड़क सुविधा के अभाव में यह स्थान आज भी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। पंकज राणा ने कहा कि स्थानीय लोगों ने कई बार सरकार और प्रशासन के समक्ष बड़ी जुम्हार तक सड़क निर्माण की मांग रखी, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। सड़क न होने के कारण न तो पर्यटक यहां तक पहुंच पाते हैं और न ही स्थानीय लोग अपने क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का लाभ उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि बड़ी जुम्हार को सड़क सुविधा से जोड़ा जाता है तो इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इसके अलावा पर्यटकों को चम्बा में एक नया और आकर्षक पर्यटन स्थल देखने का अवसर मिलेगा। पंकज राणा ने सरकार, प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि बड़ी जुम्हार के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाए, ताकि यह क्षेत्र भी प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना सके। DC Chamba Neeraj Nayar @topfans #चम्बा #बड़ीजुम्हार #पर्यटन #सड़कनिर्माण #पंकजराणा #हिमाचलप्रदेश #ग्रामीणविकास #TourismDevelopment #ChambaNews #HimachalNews
Chamba, Chamba | Jun 20, 2026

2600 साल पुराना इतिहास मिट्टी में दफन, सरकार की अनदेखी से भदरिया की विरासत बदहाल भदरिया स्थित 2600 वर्ष पुराने पुरातात्विक स्थल के विकास को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। छठ पूजा के दौरान छठव्रतियों की नजर सबसे पहले यहां मिले प्राचीन अवशेषों पर पड़ी थी, जिसके बाद यह स्थल चर्चा में आया। ऐतिहासिक महत्व के बावजूद आज भी संरक्षण और पर्यटन विकास के अभाव में यह धरोहर उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने सरकार से जल्द उत्खनन एवं विकास कार्य शुरू कराने की मांग की है। #भदरिया #पुरातात्विक_स्थल #अमरपुर #बांका #बिहार #इतिहास #विरासत #पर्यटन
Amarpur, Banka | Jun 18, 2026

जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS के निर्देशन में- #नववर्ष एवं #पर्यटन के दृष्टिगत जिले में सुरक्षा, शांति एवं कानू...
Bharatpur, Rajasthan | Dec 30, 2025
#जयहरि मे स्वच्छता,विकास कार्यों और पर्यटन को बढ़ाव के लिए की गई खुली बैठक,#पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा #uttrakhand #जयहरिखा...
Uttarakhand, India | Dec 18, 2025
#पर्यटन विभाग #कार्यालय के भूमि पूजन #कार्यक्रम में #सांसद शशांक मणि,#विधायक शलभ मणि तथा नपाध्यक्ष अलका सिंह के साथ रहा।
Deoria, Deoria | Sep 14, 2024