Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
usr12869801
चंबा बाजार में SDM चिराग शर्मा ने किया निरिक्षण -Live
Chamba, Chamba
| Nov 7, 2026
MORE NEWS
दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें किन्नर कलाकारों ने किया जमकर डांसर 👇👇👇
Chamba, Chamba | Nov 7, 2026
SIR पर भाजपा नेता जय सिंह ने विधायक नीरज नैयर को दी खुली बहस की चुनौती बोले– मंच और स्थान विधायक खुद तय करें, जनता के सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा चंबा। 06 नवंबर सदर चंबा की राजनीति में SIR (Special Intensive Revision) को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता जय सिंह ने सदर विधायक नीरज नैयर को इस मुद्दे पर खुले मंच से बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि विधायक नीरज नैयर SIR को लेकर जनता के बीच भ्रामक प्रचार कर रहे हैं और लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा नेता जय सिंह ने कहा कि यदि विधायक नीरज नैयर को SIR को लेकर कोई आपत्ति है तो उन्हें खुले मंच पर आकर इस विषय पर तथ्यों के साथ चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं विधायक नीरज नैयर को खुली चुनौती देता हूं कि वह किसी भी मंच पर आकर SIR पर बहस करें। जनता के सामने सच्चाई आनी चाहिए कि SIR क्या है और कांग्रेस इससे क्यों घबरा रही है।" जय सिंह ने कहा कि भाजपा SIR का समर्थन करती है, क्योंकि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए यह प्रक्रिया जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके नेता इस प्रक्रिया को लेकर लोगों में डर का माहौल पैदा कर रहे हैं। उन्होंने विधायक नीरज नैयर से कहा कि बहस के लिए स्थान और मंच का चयन वह स्वयं करें। भाजपा इस मुद्दे पर सार्वजनिक बहस के लिए पूरी तरह तैयार है। जय सिंह ने कहा कि खुले मंच पर चर्चा होने से जनता के सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
Chamba, Chamba | Nov 7, 2026
दीपावली पर पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार: CMO डॉ. जालम भारद्वाज पटाखे चलाते समय सावधानी बरतने की अपील, आपात स्थिति में तुरंत लें चिकित्सकीय सहायता चंबा 07 नवंबर दीपावली के त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पटाखों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए तैयारियां की हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. जालम भारद्वाज ने यह जानकारी देते हुए लोगों से दीपावली के दौरान पटाखे चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि पटाखे चलाते समय लापरवाही बरतने से जलने, आंखों में चोट लगने और अन्य गंभीर हादसों का खतरा रहता है। इसलिए बच्चों को पटाखे चलाते समय अकेला न छोड़ें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में उपचार करवाएं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर CMO डॉ. जालम भारद्वाज ने समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
Chamba, Chamba | Nov 7, 2026
👉 कौन होगा दावेदार कमेंट करके बताएं 👇 भरमौर में कांग्रेस को मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा संदेश, सुरजीत भरमौरी, अमित भरमौरी या ललित ठाकुर —पार्टी जिसे टिकट देगी, उसे जिताकर भेजें 👉 अब देखना यह है किसको टिकट मिलती है 👉मुख्यमंत्री के बयान के बाद भरमौर की सियासत में चर्चाएं तेज
Chamba, Chamba | Nov 7, 2026
सलूणी ग्राउंड में सजे पटाखों के स्टॉल, खरीदारी के लिए उमड़ी ग्राहकों की भीड़ Suneel Pahadi ✍️ सलूणी, चंबा: दिवाली के त्योहार को खास और आसान बनाने के लिए सलूणी ग्राउंड में पटाखों के स्टॉल सजाए गए हैं। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पटाखों की खरीदारी के लिए सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी दिवाली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बाजार में रौनक बढ़ने से दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी नजर आ रही है। पहाड़ी न्यूज़ | सुनील पहाड़ी
Chamba, Chamba | Nov 7, 2026
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भरमौर कांग्रेस को बड़ा संदेश पार्टी सुरजीत भरमौरी, अमित भरमौरी और ललित में जिसको भी टिकट देगी आप जीता कर भेजोगे जनता से मांगा समर्थन।
Chamba, Chamba | Nov 7, 2026
*हिम दृष्टि टीवी चंबा *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक: 06 नवंबर 2026 | स्थान: चंबा (हि.प्र.)* #चंबा के लाल ने बढ़ाया देश का मान - भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह जी का बसोधन में भव्य स्वागत, भारत ने श्रीलंका को 3-0 से रौंदा *चंबा।* भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई 3 मैचों की टी-20 व्हीलचेयर क्रिकेट सीरीज में भारतीय टीम ने क्लीन स्वीप करते हुए श्रीलंका को 3-0 से पराजित कर इतिहास रच दिया है। यह सीरीज 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक आयोजित हुई, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने तीनों ही मैचों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस गौरवशाली जीत के नायक बने हैं हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के ग्राम पंचायत बसोधन के बेटे, भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह जी। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और जुझारू खेल ने न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि पूरे चंबा जिला को देश के खेल मानचित्र पर चमका दिया। *गांव में जश्न का माहौल, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत -* टीम की जीत के बाद जब वीरेंद्र सिंह जी अपने गृह गांव पहुंचे तो समस्त निवासी ग्राम पंचायत बसोधन की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। गांव के मुख्य स्थान पर उनके सम्मान में बड़ा स्वागत बैनर लगाया गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और मिठाई बांटकर अपने हीरो का स्वागत किया। इस दौरान पूरा गांव जश्न में डूबा नजर आया। बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया तो युवाओं ने उनके साथ सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया। *पंचायत ने दी बधाई -* ग्राम पंचायत बसोधन के प्रतिनिधियों ने कहा कि वीरेंद्र सिंह जी ने साबित कर दिया है कि हौसला और मेहनत के आगे कोई भी शारीरिक चुनौती बड़ी नहीं होती। व्हीलचेयर पर बैठकर देश के लिए खेलना और देश को 3-0 से जीत दिलाना, यह हर युवा के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह जी की इस उपलब्धि से बसोधन पंचायत ही नहीं, बल्कि पूरा चंबा जिला और हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। *युवाओं के लिए प्रेरणा -* स्थानीय लोगों ने कहा कि वीरेंद्र सिंह जी की सफलता से गांव के युवाओं में खेल के प्रति नया जोश पैदा हुआ है। अब गांव के बच्चे भी क्रिकेट और अन्य खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। *समस्त निवासी, ग्राम पंचायत बसोधन की ओर से भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह जी को इस ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं।* *ग्राम पंचायत बसोधन, जिला चंबा (हि.प्र.)* : हिम दृष्टि टीवी
Chamba, Chamba | Nov 7, 2026
चंबा के बाट राशन डिपू में आटे में निकले कीड़े, खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल चंबा के बाट के राशन डिपु में उपभोक्ताओं को वितरित किए जा रहे आटे में कीड़े निकलने का मामला सामने आया था खाद्य आपूर्ति विभाग की गुणवत्ता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकारी राशन के तहत मिलने वाले आटे में कीड़े पाए जाने से उपभोक्ताओं में रोष और चिंता का माहौल है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार की ओर से उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाने वाले राशन की गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि राशन के आटे में कीड़े निकल रहे हैं तो यह गंभीर लापरवाही का विषय है। #इस विषय को लेकर आज खाद्य आपूर्ति विभाग और संबंधित अधिकारि से बात की गई उन्होंने प्रेस के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा की हमने बाट डिपू के उपभोक्ता को आटा बदल कर दे दिया है और लोगों से अपील की है कि भविष्य में इस तरह का मामला पाया जाता है तो तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को संपर्क करें
Chamba, Chamba | Nov 7, 2026