सलूणी ग्राउंड में सजे पटाखों के स्टॉल, खरीदारी के लिए उमड़ी ग्राहकों की भीड़
Suneel Pahadi ✍️
सलूणी, चंबा: दिवाली के त्योहार को खास और आसान बनाने के लिए सलूणी ग्राउंड में पटाखों के स्टॉल सजाए गए हैं। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पटाखों की खरीदारी के लिए सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी दिवाली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बाजार में रौनक बढ़ने से दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी नजर आ रही है।
पहाड़ी न्यूज़ | सुनील पहाड़ी
Chamba, Chamba | Nov 7, 2026