चंबा के बाट राशन डिपू में आटे में निकले कीड़े, खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
चंबा के बाट के राशन डिपु में उपभोक्ताओं को वितरित किए जा रहे आटे में कीड़े निकलने का मामला सामने आया था खाद्य आपूर्ति विभाग की गुणवत्ता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकारी राशन के तहत मिलने वाले आटे में कीड़े पाए जाने से उपभोक्ताओं में रोष और चिंता का माहौल है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार की ओर से उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाने वाले राशन की गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि राशन के आटे में कीड़े निकल रहे हैं तो यह गंभीर लापरवाही का विषय है।
#इस विषय को लेकर आज खाद्य आपूर्ति विभाग और संबंधित अधिकारि से बात की गई उन्होंने प्रेस के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा की हमने बाट डिपू के उपभोक्ता को आटा बदल कर दे दिया है और लोगों से अपील की है कि भविष्य में इस तरह का मामला पाया जाता है तो तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को संपर्क करें
Chamba, Chamba | Nov 7, 2026