Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
Cricket
image
image
image
image
image

हरिश्चन्द्र स्टेडियम में हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम जिले के ऐतिहासिक स्थल हरिश्चन्द्र स्टेडियम में हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ० संतोष कुमार सुमन, माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, नवादा जिला एवं जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगीत के गायन के उपरांत माननीय मंत्री ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद माननीय प्रभारी मंत्री ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, कर्मचारियों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों तथा समस्त नवादा वासियों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार सामाजिक न्याय के साथ विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने विभागवार जिले की उपलब्धियों की जानकारी दी, जो निम्नवत है: *सिंचाई एवं कृषि:* ‘जल-जीवन-हरियाली’ एवं ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ के तहत 23 आहर एवं 51 सतही सिंचाई योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, जिसकी कुल लागत ₹161.78 करोड़ है। मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत 2,240 किसानों को अनुदान दिया गया है, जिससे 11,200 हेक्टेयर क्षेत्र में सुरक्षित सिंचाई सुविधा बढ़ी है। *सामाजिक सुरक्षा:* सभी छः पेंशन योजनाओं के तहत जिले के 2,32,773 लाभुकों को प्रतिमाह ₹1,100 डीबीटी के माध्यम से दिया जा रहा है। कुष्ठ रोगियों को पेंशन के अतिरिक्त ₹1,500 प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है। बीपीएल परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु पर ₹20,000, दुर्घटना में मृत्यु पर ₹20,000 तथा गरीब परिवार में मृत्यु पर अंत्येष्टि हेतु ₹3,000 की सहायता दी गई है। *अनुसूचित जाति, जनजाति एवं वंचित वर्गों का विकास:* गोन्दापुर, रजौली एवं सिरदला में तीन डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 1,120 विद्यार्थी नामांकित हैं। अकबरपुर में 720 सीटों वाले आवासीय विद्यालय का निर्माणाधीन है। छात्रावासों में आवास, डिजिटल क्लास, पुस्तकालय, खाद्यान्न एवं मासिक अनुदान की सुविधा दी जा रही है। अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, छात्रावास एवं आवासीय विद्यालय की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा अब तक 15,285 दिव्यांगजनों का UDID कार्ड बनाया गया है। *शिक्षा:* जिले में 18 विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों के लिए JEE एवं NEET की निःशुल्क तैयारी की व्यवस्था की जा रही है। 21 विद्यालय पीएम श्री विद्यालय के रूप में संचालित हैं। जिले में छह राजकीय डिग्री कॉलेज स्थापित किए गए हैं। 14 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 2,074 छात्राओं को आवासीय सुविधा, भोजन, छात्रवृत्ति, शिक्षा एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दो प्रखंडों में 200-200 बच्चों के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास संचालित हैं। *स्वास्थ्य:* बाल हृदय योजना के तहत अब तक 142 बच्चों के हृदय के छेद का सफल इलाज कराया गया है। 23,624 बालिकाओं को HPV वैक्सीन दी गई है तथा 76,122 गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की गई है। बुधौल, नवादा में 200 बेड के सदर अस्पताल का निर्माण प्रगति पर है। *कृषि एवं प्राकृतिक खेती:* AgriStack के माध्यम से 41,000 से अधिक किसानों को जोड़ा गया है तथा किसानों की Farmer ID बनाई जा रही है। 1,067 राजस्व गांवों के 8,75,791 प्लॉट का डिजिटल सर्वे किया जा रहा है। 12 प्रखंडों के 12 क्लस्टरों में 1,500 किसान रसायनमुक्त प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। 2026-27 में 25 क्लस्टरों के 500 हेक्टेयर क्षेत्र को जैविक खेती से जोड़ने की योजना है। *ग्रामीण विकास एवं आधारभूत संरचना:* मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 2024-25 से 2026-27 तक 3,196 योजनाओं के लिए ₹54.92 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 10 योजनाओं के लिए ₹89.44 लाख की स्वीकृति दी गई है। *पेयजल एवं खाद्य सुरक्षा:* जिले में हर घर नल का जल योजना के तहत कार्य जारी है तथा चापाकल मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 3,88,794 परिवारों को प्रत्येक माह PDS दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। *आपदा:* आपदा अनुग्रह अनुदान के तहत विभिन्न घटनाओं में मृत 118 व्यक्तियों के आश्रितों के बीच ₹4.73 करोड़ से अधिक की सहायता दी गई है। *जीविका एवं महिला सशक्तीकरण:* “संगठन से सशक्तिकरण, सशक्तिकरण से आजीविका और आजीविका से आत्मनिर्भरता” की दिशा में नवादा में 27,072 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 3.60 लाख से अधिक ग्रामीण परिवार संगठित हैं। जीविका के माध्यम से युवाओं को कौशल एवं रोजगार से जोड़ने के लिए 3,771 युवाओं को प्रशिक्षण, 3,471 युवाओं को नियुक्ति प्रस्ताव तथा 29 रोजगार मेलों के माध्यम से 3,105 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। 9,026 युवा स्वरोजगार से जुड़े हैं। माननीय मंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर जरूरतमंद परिवार तक अवसर पहुँचे, हर महिला को आर्थिक पहचान मिले, हर युवा को कौशल एवं रोजगार मिले, हर किसान की आय में वृद्धि हो और हर गांव विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन, जिला प्रशासन के प्रयास तथा आप सभी के सहयोग से नवादा जिला सामाजिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में प्रगति की राह पर सदैव अग्रसर रहेगा। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्री अमरेश दास, सफाई कर्मी, नगर परिषद कार्यालय, नवादा; श्री अरविन्द कुमार यादव, अग्निक–2312; श्री कुन्दन कुमार, सिपाही–514, ट्रैफिक पुलिस; श्रीमती कमला कुमारी, सेविका, बाल विकास परियोजना कार्यालय, मेसकौर; श्री चंदन कुमार, E.M.T. (Emergency Medical Technician), जिला स्वास्थ्य समिति, नवादा; श्री प्रभु चौधरी, विद्युत उपभोक्ता, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, नवादा; श्रीमती सुमित्रा देवी, विद्युत उपभोक्ता, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, नवादा; श्री विनय कुमार प्रभाकर, प्रगतिशील कृषक, ग्राम–सलूकचक, पंचायत–समाय; श्री सोनू कुमार, सार्जेंट मेजर (1st कमाण्डर), पुलिस लाइन तथा श्री तरुण कुमार, सार्जेंट (2nd कमाण्डर), पुलिस लाइन शामिल हैं। इसके साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जिले में अभियान बसेरा-02 के तहत सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन परिवारों को वास भूमि उपलब्ध कराने का अभियान संचालित किया जा रहा है।कार्यक्रम में नवादा अंचल के छह सुयोग्य लाभुकों को माननीय प्रभारी मंत्री के कर-कमलों से वास भूमि का पर्चा प्रदान किया गया। पर्चा प्राप्त करने वाले सभी लाभुक कादिरगंज, नवादा के निवासी हैं। कार्यक्रम में माया देवी, सोनी देवी, प्रमिला देवी, खुशबू कुमारी, सुनयना देवी एवं शकुंती देवी को वास भूमि का पर्चा प्रदान किया गया। इसी क्रम में वाणिज्य-कर के कर-संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गैर-कॉरपोरेट व्यवसायियों को भामाशाह सम्मान प्रदान किया गया। M/s RDA Construction Services LLP को प्रथम, M/s Aashirwad Traders को द्वितीय तथा M/s Manjushree को तृतीय स्थान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली तथा पूरा वातावरण राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के भाव से ओत-प्रोत रहा।

Rajauli, Nawada | Aug 15, 2026