टीम सृजन शोध संस्थान के तत्वावधान में कैलाशपुरी गांव की आंगनवाड़ी में भोजन एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर। टीम सृजन शोध संस्थान के तत्वावधान में मेवाड़ के आराध्य देव श्री एकलिंगनाथ जी के मंदिर के समीप स्थित कैलाशपुरी गांव की आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए भोजन एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी शिक्षिकाओं मीरा जोशी, चीनू माली, सुमन माली एवं पिंकी नागदा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारियां इन चारों शिक्षिकाओं द्वारा की गईं, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को कविताएं एवं कहानियां सुनाई गईं। साथ ही, बच्चों ने भी बचपन में प्रचलित विभिन्न कहानियों एवं कविताओं को दोहराया और उनसे जुड़ी नई बातें सीखीं। इस दौरान बच्चों के साथ कई मनोरंजक खेल भी खेले गए, जिससे उनमें उत्साह और आनंद का माह�