भिंडर पंचायत समिति में प्रधान पद को लेकर कांग्रेस में घमासान,सियासी समीकरण बदले!
भिंडर पंचायत समिति में प्रधान बनाने को लेकर कांग्रेस में खींचतान तेज हो गई है। बाड़ेबंदी से कांग्रेस का एक सदस्य गायब होने की सूचना सामने आई है। वहीं, कांग्रेस के एक सदस्य के कुबेर सेना में शामिल होने की भी चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और कुबेर सेना के बीच गठबंधन की संभावनाएं जताई जा रही हैं। दोनों मिलकर प्रधान बनाने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। ऐसे में प्रधान बनाने को लेकर कांग्रेस के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं।
एक सदस्य के पाला बदलने की चर्चा के बीच कांग्रेस के हाथ से प्रधान बनाने का मौका निकलने के आसार!#rajdhani_khabar #viralvideos #udaipur #udaipurpolice #rajdhani_ख़बर