‘राजस्थान गौरव रत्न सम्मान-2026’ से अलंकृत हुए डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
मैसूर में आयोजित भव्य समारोह में अंतरराष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच ने प्रदान किया यह सम्मान
उदयपुर. मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को प्रथम ‘राजस्थान गौरव रत्न सम्मान-2026’ से अलंकृत किया गया। जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज साहब की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच के तत्वावधान में मैसूर में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
श्री स्थानकवासी जैन संघ, मैसूर के तत्वावधान में आयोजित समारोह में राष्ट्रसंत कमलमुनि ‘कमलेश’ जी महाराज का पावन सान्निध्य में यह समारोह संपन्न हुआ। श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय जैन दिवाकर विचार मंच और जैन समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी, गणमान्यजन एवं देशभर से बड़ी संख्या में समाजजन व युवाओं की उपस्थित रही।
यह सम्मान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के सामाजिक सरोकारों, जनकल्याण, सेवा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति एवं विरासत के संवर्धन के क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति सम्मान एवं अभिनंदन का प्रतीक है।