विशेष अभियान ‘गांजा मुक्त भोमट’ के तहत उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.3 किलो गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार
टीडी, मांडवा और डीएसटी टीमों ने 4 अलग-अलग कार्रवाई कर अवैध गांजा व गांजे की फसल जब्त की
उदयपुर। अवैध मादक पदार्थों की खेती, भंडारण और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए उदयपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘गांजा मुक्त भोमट’ के तहत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। थाना टीडी, मांडवा और डीएसटी टीमों ने संयुक्त रूप से 4 अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए कुल 43 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा और गांजे के पौधे (फसल) जब्त किए हैं। कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा के सुपरविजन में अभियान चलाया जा रहा है।