गढ़ी: परतापुर गढ़ी नगरपालिका चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
परतापुर गढ़ी नगरपालिका चुनाव को लेकर मंगलवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। मंगलवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार गढ़ी डिप्टी बाबूलाल रैगर के नेतृत्व में परतापुर-गढ़ी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान गढ़ी थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह, अरथुना थानाधिकारी विनोद कुमार मीणा, आईजीपी रिजर्व टीम उदयपुर व गढ़ी-अरथुना थाने का का जाप्ता मौजूद रहा।