चरपोखरी: चरपोखरी में CO प्रिंस प्रकाश ने ईंट डालकर खतरनाक गड्ढों को भरवाया
चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय के सामने आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर बदहाल सड़क और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए अंचलाधिकारी प्रिंस प्रकाश ने पहल की है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में ईंट डालकर उन्हें भरने का कार्य कराया जा रहा है। बुधवार की सुबह 11:00 के करीब बताया जाता है कि नालियों का पानी लगातार सड़क पर बहने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।