कटकमदाग: सिरसी में भू-माफियाओं पर सरकारी अमीन को खदेड़ने का आरोप, अंचल अमीन बिना मापी लौटे
कटकमदाग से इस वक्त की बड़ी खबर है। मौजा सिरसी में बुधवार को दो बजे जमीन की मापी करने पहुंचे अंचल अमीन उपेन्द्र कुमार कुशवाहा को कथित जमीन कारोबारियों के विरोध का सामना करना पड़ा है। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने सरकारी अमीन को जमीन की मापी करने से रोक दिया, जिसके बाद उन्हें बिना मापी किए ही बैरंग लौटना पड़ा।