8 वर्षीय बालिका अंकिता को रेस्क्यू करने हेतु जिला और पुलिस प्रशासन की रेस्क्यू टीम मुस्तैदी से जुटी
जिले वासियों से अपील है कि नदी, नाले, तालाब एवं जल मग्न स्थानों से दूर रहें। जिला प्रशासन का सहयोग करें : सीईओ श्री सक्सेना
जिला प्रशासन निवाड़ी द्वारा 8 वर्षीय बालिका अंकिता जो निवाड़ी में नाले के तेज बहाव में बह गई थी उसे खोजने के लिए लगातार रेस्क्यू टीम मुस्तैदी से रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।
सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना द्वारा संबंधित अधिकारियों से संपर्क बनाकर पूरी गतिविधि पर निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया रेस्क्यू टीम को निर्देशित कर रहे हैं।
जिला प्रशासन निवाड़ी द्वारा अपील की गई है कि तेज बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है, जिले वासियों से अपील है कि नदी, नाले, तालाब एवं जल मग्न स्थानों से दूर रहें। जिला प्रशासन का सहयोग करें।
CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#HeavyRainfall
#सावधान_रहें_सुरक्षित_रहें #jansamparkMP #niwari