घोसी: घोसी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, ईओ व पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
घोसी नगर पंचायत के बड़गांव उत्तरी राजभर में बीते दस वर्षो से सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से दीवाल खड़ा कर कब्जा करने के मामले में नगर पंचायत ने बुल्डोजर से अतिक्रमण हटवाया।जिसे लेकर नगर में अवैध अतिक्रमण करने वालो में हड़कम्प मचा रहा। घोसी अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पहुँची टीम ने कारवाई किया।