घोसी: घोसी पुलिस ने दहेज अधिनियम सहित अन्य धाराओं में 5 नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
घोसी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासिनी महिला ने पति समेत पाँच व दो अज्ञात के खिलाफ घोसी कोतवाली में मंगलवार की सुबह दस बजे दहेज अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति सादिक,सास हुस्नआरा,ससुर मुख्तार व रिश्तेदार सेराज, देवर आसिफ व दो अज्ञात बीते तीन जुलाई को पूर्व में दर्ज मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाते हुए मारपीट दिये।