घोसी: दोहरीघाट में त्योहारों को लेकर पुलिस ने किया एलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च, थानाध्यक्ष ने कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान
दोहरीघाट में दुर्गा पूजा, रामलीला एवं दशहरा के पर्व को शांति एवं सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस एलर्ट मोड़ में है। दोहरीघाट थाना प्रभारी प्रमेंद्र सिंह के नेतृत्व में पीएससी बल व पुलिस के महिला व पुरुष जवानों ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल कर क्षेत्र में अमन एवं शांति का माहौल बनाए रखने का अपील किया। पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा।