घोसी: घोसी पुलिस ने क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बनकर महिला से ₹2 लाख ठगने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
घोसी कोतवाली क्षेत्र में फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन कर विधवा महिला से दो लाख रुपये ठगी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर बस स्टेशन से रविवार को 9.30 गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाख रुपये व दो मोबाईल फोन बरामद किया है।पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को उनका चालान कर दिया।