घोसी: घोसी में एंटीरोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान, महिला सम्मान को लेकर किया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान के क्रम में घोसी में एंटी रोमियो टीम ने स्कूलों कालेजों भीड़ भाड़ वाले जगहो पर मंगलवार को 11 बजे चेकिंग अभियान चलाया। घोसी क्षेत्र के वन अवध इंटर कॉलेज मझवारा, राघौली बाजार ,बस स्टॉप घोसी जगहो पर उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में बताया।इन नम्बरो से तत्कालीन मिलने वाले सहायता के बारे में जानकारी दिया।