घोसी: घोसी पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के 15 हजार का इनामिया अभियुक्त किया गिरफ्तार, भेजा जेल
घोसी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के पन्द्रह हजार का इनामिया अभियुक्त को बीते शुक्रवार को दस बजे सुबह सूरत गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का सोमवार की सुबह 11 बजे चालान कर दिया है।आरोपी नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में साढ़े छः माह से फरार चल रहा था। किशोरी की माँ ने बीते 11 मार्च को घोसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।