कोंडागांव: फरसगांव क्षेत्र में भाग रहे बैल के गले में बंधी रस्सी में फंसा ग्रामीण का पैर, बैल के घसीटने से ग्रामीण हुआ घायल
कोंडागांव जिले के ग्राम मांझीआठगांव निवासी ग्रामीण श्यामलाल मरकाम अपने घर मे बंधे बैल को खोल रहा था , तभी बैल अचानक बेकाबू होकर दौड़ाने लगी, बैल के गले मे बंधी रस्सी श्यामलाल में पैर में फंस गई। बैल घसीटते हुए उसे इधर उधर घुमाने लगा जिससे श्यामलाल के सर ,हाथ, पैर में चोट आई वह गंभीर रूप से घायल जो गया। जिसे उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गया है ।