कोंडागांव: केशकाल न्यायालय में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, कुल 58 प्रकरणों में 22 प्रकरणों का तत्काल किया गया निराकरण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आम जनता को शीघ्र एवं सस्ता न्याय सुलभ करवाने तथा लंबित विवादों को आपसी समझौते के द्वारा सुलझाने के उद्देश्य से व्यवहार न्यायालय केशकाल में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ।रविवार को मिली जानकारी अनुसार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंजली सिंह के समक्ष कुल 58 प्रकरण आए, जिसमें 22 प्रकरणों का निराकरण हुआ।