कोंडागांव: कोंडागांव जिले के धनोरा में आयोजित जिलास्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में शामिल हुए सांसद और विधायक
14 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव जिले के ग्राम धनोरा में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। सांसद भोजराज नाग ने केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए सभी अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।