कोंडागांव: कोंडागांव में आयोजित बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 810 परीक्षार्थी, 755 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
परीक्षा मंडल द्वारा 14 जुलाई को बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। कोंडागांव जिले में परीक्षा के आयोजन के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें कुल 810 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ परीक्षा संपन्न कराई गई है। वहीं मिली जानकारी अनुसार 755 पंजीकृत परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए है।