कोंडागांव: बेलगांव में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में भंडारवंडी निवासी बाइक सवार हुआ घायल, जिला अस्पताल में दाखिल
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलगांव में दो बाइकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें भंडारवंडी निवासी धनेश्वर नेताम पिता बंसीलाल नेताम उम्र 24 वर्ष बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उनके परिजनों द्वारा फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।