कोंडागांव: हसलनार में नव विवाहिता ने अज्ञात कारणों से किया कीटनाशक का सेवन, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हसलनार में आज सुबह एक नव विवाहिता ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसे मर्दापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कीटनाशक पदार्थ का सेवन करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है।