पटियाली: सीएमओ ने पटियाली सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
पटियाली। सीएमओ डॉ. अजय कुमार ने पटियाली सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण, ओपीडी, दवा स्टोर, इमरजेंसी, लेबर रूम और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं जांचीं। सीएमओ ने चिकित्सकों को मरीजों से मित्रवत व्यवहार करने और निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि व्यवस्थाएं लगभग दुरुस्त मिलीं, कुछ मामूली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।