*बस्ती - धान में कीट प्रकोप से बचाव की एडवाइजरी जारी*
बस्ती। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि इस समय धान की फसल बढ़वार पर है और बदलते मौसम व नमी के कारण धान, मक्का आदि फसलों में कीटों का प्रकोप हो सकता है। धान में इस समय *दीमक, जड़ की सूंडी (रूट बोरर), पत्ती लपेटक और तना बेधक* का प्रकोप है। इसके अलावा कहीं-कहीं *हरे व भूरे फुदके* का भी प्रकोप हो सकता है जिससे पत्तियां पीली होकर नोक से सूखने लगती हैं। हॉपर-बर्न की स्थिति में पौधे भूरे-काले होकर सूख जाते हैं।
*कीट नियंत्रण के लिए विभाग ने सलाह दी है -*
- *दीमक व जड़ की सूंडी:* क्लोरोपायरीफास 20% 2.5 लीटर/हेक्टेयर सिंचाई पानी के साथ या कारटाप हाइड्रोक्लोराइड 4G 18 किग्रा/हेक्टेयर 3-5 सेमी स्थिर पानी में बुरकाव करें।
- *हरे-भूरे फुदके:* ब्यूप्रोफेजिन 25%SC 330 मिली/एकड़ या एसिटामिप्रिड 20%SP 100 ग्राम/हेक्टेयर या इमिडाक्लोप्रिड 17.8% SL 125 मिली/हेक्टेयर 500 लीटर पानी में घोलकर शाम को छिड़काव करें।
- *तना बेधक, पत्ती लपेटक, हिस्पा:* क्लोरेन्ट्रानिलीप्रोल 9.3%+लैम्ब्डासाइहैलोथ्रिन 4.6% ZC 100 मिली/एकड़ या कारटाप 4G 18 किग्रा/हेक्टेयर प्रयोग करें।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 14, 2026