Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
updatesthenirmal
बस्ती: दासिया विवाद में नया मोड़, मनोज चौधरी ने फेसबुक लाइव में लगाए गंभीर आरोप.. #fallowers #रुधौलीविधानसभा #trendingpost
Basti, Basti
| Sep 14, 2026
#fallowers
#रुधौलीविधानसभा
#trendingpost
MORE NEWS
देखिए क्या बोले सपा प्रदेश अध्यक्ष, क्या 2027 में बन जाएगी सपा की सरकार?????🤔🤔
Basti, Basti | Sep 14, 2026
बस्ती पहुँचे सपा प्रदेश अध्यक्ष का सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 में INdi गठबंधन के साथ सपा की सरकार बनाने का किया दावा.. Akhilesh Yadav Kavindra Chaudhary
Basti, Basti | Sep 14, 2026
*बस्ती - धान में कीट प्रकोप से बचाव की एडवाइजरी जारी* बस्ती। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि इस समय धान की फसल बढ़वार पर है और बदलते मौसम व नमी के कारण धान, मक्का आदि फसलों में कीटों का प्रकोप हो सकता है। धान में इस समय *दीमक, जड़ की सूंडी (रूट बोरर), पत्ती लपेटक और तना बेधक* का प्रकोप है। इसके अलावा कहीं-कहीं *हरे व भूरे फुदके* का भी प्रकोप हो सकता है जिससे पत्तियां पीली होकर नोक से सूखने लगती हैं। हॉपर-बर्न की स्थिति में पौधे भूरे-काले होकर सूख जाते हैं। *कीट नियंत्रण के लिए विभाग ने सलाह दी है -* - *दीमक व जड़ की सूंडी:* क्लोरोपायरीफास 20% 2.5 लीटर/हेक्टेयर सिंचाई पानी के साथ या कारटाप हाइड्रोक्लोराइड 4G 18 किग्रा/हेक्टेयर 3-5 सेमी स्थिर पानी में बुरकाव करें। - *हरे-भूरे फुदके:* ब्यूप्रोफेजिन 25%SC 330 मिली/एकड़ या एसिटामिप्रिड 20%SP 100 ग्राम/हेक्टेयर या इमिडाक्लोप्रिड 17.8% SL 125 मिली/हेक्टेयर 500 लीटर पानी में घोलकर शाम को छिड़काव करें। - *तना बेधक, पत्ती लपेटक, हिस्पा:* क्लोरेन्ट्रानिलीप्रोल 9.3%+लैम्ब्डासाइहैलोथ्रिन 4.6% ZC 100 मिली/एकड़ या कारटाप 4G 18 किग्रा/हेक्टेयर प्रयोग करें। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 14, 2026
*बस्ती - यूरोकिड्स एवं दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल में धूमधाम से मना हिन्दी दिवस, वाद-विवाद और भाषण में बच्चों ने बिखेरा हुनर* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 14 सितंबर 2026 बस्ती। पचपेड़िया रोड स्थित शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान यूरोकिड्स प्री-स्कूल एवं दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस अत्यंत उत्साह, उमंग और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। विद्यालय प्रांगण हिन्दीमय हो गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में मातृभाषा के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और भाषाई कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें चारों सदनों रेड, येलो, ग्रीन और ब्लू हाउस के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। *मातृभाषा हमारी पहचान और संस्कृति का आधार - प्रबंधक अमर मणि पांडेय* कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अमर मणि पांडेय ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद की भाषा नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर, राष्ट्रीय अस्मिता, एकता और आत्मीयता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक मंच पर हिन्दी का महत्व लगातार बढ़ रहा है। हमें अपनी भाषा और मूल्यों पर गर्व करना चाहिए और हिन्दी के प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहिए। *प्रतियोगिताओं से निखरता है व्यक्तित्व - प्राचार्या अर्चना पांडेय* विद्यालय की प्राचार्या अर्चना पांडेय ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि इस तरह की साहित्यिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास, नेतृत्व और अभिव्यक्ति कौशल को निखारती हैं। बच्चों ने जिस उच्च भाषाई स्तर, शुद्ध उच्चारण और ओजस्वी प्रस्तुति से अपनी बात रखी, वह सराहनीय है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। *ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम -* कड़े मुकाबले के बाद निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए। *वाद-विवाद प्रतियोगिता (Debate Competition) में -* *विजेता : ग्रीन हाउस* को उत्कृष्ट तार्किक प्रस्तुति और टीम वर्क के लिए विजेता घोषित किया गया। *भाषण प्रतियोगिता (Speech Competition) में -* *प्रथम स्थान :* प्रणव (येलो हाउस) *द्वितीय स्थान :* वैष्णवी (ग्रीन हाउस) एवं श्रेया (रेड हाउस) *तृतीय स्थान :* लक्ष्य (ग्रीन हाउस) *सांत्वना पुरस्कार :* शाश्वत पांडेय (ब्लू हाउस) व रूही यादव (रेड हाउस) *अकादमिक इंचार्ज ने बताया मातृभाषा का महत्व* कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा और शैक्षणिक संचालन विद्यालय की अकादमिक इंचार्ज दिव्या पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि विचार अभिव्यक्ति का सबसे सशक्त और स्वाभाविक माध्यम मातृभाषा ही है। जब बच्चे बेझिझक अपनी भाषा में विचार रखते हैं तो उनकी बौद्धिक व रचनात्मक क्षमता का सर्वांगीण विकास होता है। वाइस प्रिंसिपल दिनेश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों के ओजस्वी वक्तव्य और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं और अपनी मातृभाषा को समृद्ध बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पूरे आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में शिक्षिकाओं नीलम चौधरी, लक्ष्मी वर्मा, रिचिका सिंह, आयाज अहमद, प्रिया पांडेय, रश्मि शुक्ला, दीपांजलि एवं नंदिनी गडिया, आफताब शेख, उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रीति आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हर्षोल्लास के बीच हुआ। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 14, 2026
*बस्ती - मातृभाषा का सम्मान सर्वोपरि है - डीआईजी संजीव त्यागी* हिन्दी के विकास की यात्रा को रोक पाना असंभव - विवेकानन्द मिश्र* जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 14 सितंबर 2026 बस्ती, 14 सितम्बर। हिन्दी दिवस पर पूर्वांचल साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विकास संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को प्रेस क्लब बस्ती सभागार में विचार गोष्ठी एवं सारस्वत समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी रहे। स्वागत वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव व महेन्द्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि मातृभाषा अपनी अंतरात्मा की अभिव्यक्ति का सबसे बड़ा माध्यम है। भारत में करोड़ों लोग हिन्दी बोलते-समझते हैं, जिससे यह बड़े जनसमूह की भाषा बन चुकी है। आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी हिन्दी को स्थान मिल रहा है। मातृभाषा का सम्मान सर्वोपरि रहना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि मातृभाषा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास और जागरूकता जरूरी है। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजी को बढ़ावा मिलने के बावजूद हिन्दी की विकास यात्रा कभी रुकी नहीं, इसे रोक पाना असंभव है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सत्यव्रत, मजहर आजाद, जयंत मिश्रा, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि हिन्दी का भविष्य उज्ज्वल है, बस्ती की धरती साहित्यकारों से समृद्ध रही है और हिन्दी दिवस केवल औपचारिकता नहीं बल्कि सम्मान व संकल्प का उत्सव है। कार्यक्रम को आलोक त्रिपाठी, राजेश चित्रगुप्त, अंजुम परवीन, बीएन शुक्ला ने भी संबोधित किया। प्रसिद्ध शायर सलीम बस्तवी ने ‘इस देश की सरहद की निगहबान है हिन्दी’ रचना प्रस्तुत की। कवि अजीत श्रीवास्तव ‘राज’, राजेन्द्र सिंह ‘राही’, तेज प्रकाश शुक्ला, अंजू वर्मा, डॉ. वीके वर्मा ने भी काव्य पाठ किया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि कृष्णदेव मिश्र ने की, संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार केडी मिश्र, आलोक त्रिपाठी, दीपक सिंह ‘प्रेमी’, सलीम बस्तवी, अजीत श्रीवास्तव ‘राज’, डॉ. वीके वर्मा, बाल कवि गरिमा श्रीवास्तव, श्रीमती अंजु वर्मा व अंजुम परवीन सहित साहित्यकारों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 14, 2026
.*बस्ती - छावनी थाना अध्यक्ष पुलिस राणा देवेंद्र प्रताप सिंह को मिली बड़ी सफलता, हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश* 2 शातिर गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी संरक्षण में, सफेद वेन्यू कार और 50 लीटर चोरी का डीजल बरामद* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 14 सितंबर 2026 बस्ती। जनपद में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छावनी पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि 2 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की वेन्यू कार और 5 नीले जरीकैन में भरा करीब 50 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। *ऐसे पकड़े गए -* दिनांक 13.09.2026 की रात्रि थाना छावनी पर सूचना मिली कि रमघटिया सड़क किनारे खड़ी ट्रक से डीजल चोरी हुआ है। इस पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0 191/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर आज 14.09.2026 को सुबह 03:25 बजे मझौवा दूबे के पास से घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया। *गिरफ्तार अभियुक्त -* 1. आदर्श वर्मा पुत्र स्व0 खुशीराम वर्मा निवासी जुंवागांव थाना भीटी जिला अम्बेडकरनगर उम्र 20 वर्ष। 2. लवकुश चौहान पुत्र इन्द्रपाल चौहान निवासी गौहनिया थाना गोसाईंगंज जनपद अयोध्या उम्र 19 वर्ष। 3. दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है। *अपराध का तरीका - राजनीतिक झंडे की आड़ में चोरी* पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे चार पहिया वाहन पर राजनीतिक पार्टी का झंडा लगाकर चलते थे ताकि पुलिस चेकिंग से बच सकें। भोर के समय जब हाईवे किनारे खड़े ट्रकों के ड्राइवर नींद में होते थे, तब वे पाइप के जरिए डीजल निकाल लेते थे और उसे इधर-उधर बेचकर शान-शौकत और खाने-पीने में खर्च कर देते थे। ये लोग अम्बेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती आदि जनपदों में इसी तरह चोरी करते थे। कल रात भी मझौवा दूबे में खड़ी ट्रक से डीजल चोरी कर बेचने जा रहे थे। कुछ दिन पहले कलवारी टांडा रोड से भी इसी गाड़ी से डीजल चोरी किया था। *आपराधिक इतिहास -* आदर्श वर्मा पर अकबरपुर और भीटी थानों में लूट, आर्म्स एक्ट सहित 6 मुकदमे दर्ज हैं। लवकुश चौहान पर थाना गोसाईगंज अयोध्या में डीजल चोरी का मुकदमा पहले से दर्ज है। *बरामदगी -* 1. एक सफेद वेन्यू कार घटना में प्रयुक्त 2. 5 प्लास्टिक के नीले जरीकैन में लगभग 50 लीटर चोरी का डीजल *गिरफ्तार करने वाली टीम -* प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 राधारमण यादव प्रभारी चौकी अमोढा, उ0नि0 रामकुमार पासवान, हे0का0 फयानाथ भास्कर, का0 राजीव रंजन, सौरभ सिंह, अजीतनाथ शुक्ला शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर सभी को माननीय न्यायालय भेज दिया है। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 14, 2026
*बस्ती - एंटी रोमियो प्रभारी शाइस्ता की अगुवाई में हरैया में चला मिशन शक्ति अभियान* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 14 सितंबर 2026 बस्ती। एसपी के आदेश पर आज एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी *म0 उ0नि0 शाइस्ता* के नेतृत्व में थाना हरैया क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी शाइस्ता अपनी टीम म0हे0का0 सुनीता यादव और म0का0 ममता चौहान के साथ नेशनल इंटर कॉलेज, हरैया बाजार, बभनान रोड, हरैया चौराहा और कोचिंग सेंटरों के पास पहुंचीं। टीम ने स्कूल-कॉलेज, मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मनचलों व शोहदों की चेकिंग की। महिला दुकानदारों और छात्राओं से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर निस्तारण किया। चेकिंग के दौरान करीब 40 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और 2 मनचलों से माफीनामा भरवाया गया। पूरे अभियान में प्रभारी शाइस्ता की सक्रियता और सख्ती की छात्राओं ने सराहना की। अभियान के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं मिली। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 14, 2026
देखिए क्या बोले डुमरियागंज सांसद Jagdambika Pal
Basti, Basti | Sep 14, 2026