*बस्ती - एंटी रोमियो प्रभारी शाइस्ता की अगुवाई में हरैया में चला मिशन शक्ति अभियान*
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 14 सितंबर 2026
बस्ती। एसपी के आदेश पर आज एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी *म0 उ0नि0 शाइस्ता* के नेतृत्व में थाना हरैया क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी शाइस्ता अपनी टीम म0हे0का0 सुनीता यादव और म0का0 ममता चौहान के साथ नेशनल इंटर कॉलेज, हरैया बाजार, बभनान रोड, हरैया चौराहा और कोचिंग सेंटरों के पास पहुंचीं।
टीम ने स्कूल-कॉलेज, मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मनचलों व शोहदों की चेकिंग की। महिला दुकानदारों और छात्राओं से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर निस्तारण किया।
चेकिंग के दौरान करीब 40 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और 2 मनचलों से माफीनामा भरवाया गया।
पूरे अभियान में प्रभारी शाइस्ता की सक्रियता और सख्ती की छात्राओं ने सराहना की। अभियान के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं मिली।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 14, 2026