सब जेल निवाड़ी एवं सब जेल जतारा का निरीक्षण के साथ-साथ विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
--
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निदेशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में आज सब जेल निवाड़ी एवं सब जेल जतारा का निरीक्षण के साथ-साथ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
श्रीमती सुनीता गोयल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ एवं श्री अनुज कुमार चंसौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी, टीकमगढ़ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बंदीगण को उनके अधिकारो की जानकारी दी साथ ही प्लीवारगेंनिंग योजना के संबंध में जानकारी दी गई एवं बंदीगण से उनकी पैरवी हेतु नि शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध है अथवा नहीं के संबंध में जानकारी ली।
साथ ही उक्त जेल का निरीक्षण किया गया जेल में सभी व्यवस्थाएं अच्छी पाई गई बंदियो से पूछताछ करने पर बंदियो द्वारा जेल में कोई परेशानी नहीं होना बताया गया तथा भोजन, स्वास्थ्य, उपचार व्यवस्था, मुलाकात व्यवस्था एवं वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेशी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का होना अच्छा बताया गया। इस अवसर पर सब जेल के अधिकारी, जेल स्टाफ एवं बंदीगण उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के पश्चात तहसील न्यायालय निवाड़ी के न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्री सतीश कुमार गुप्ता एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता गोयल द्वारा उपस्थित अधिवक्तागण एवं सामान्य जन को 12 सितंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के संबंध में एवं उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी।
साथ ही उक्त लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर अधिक से अधिक पकरण के निराकरण के संबंध में अधिवक्तागण से सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, अधिवक्ता गण एवं सामान्य जन उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
18 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026