आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के विरुद्ध की कार्रवाई
-
7 प्रकरण पंजीबद्ध, 70 लीटर कच्ची शराब एवं 700 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के आदेशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री नरेश प्रताप सिंह के निर्देशन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मधुसूदन दीवान के नेतृत्व में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं उपभोग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 9 सितंबर 2026 को आबकारी विभाग द्वारा वृत्त टीकमगढ़ एवं जतारा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में कार्रवाई की गई। वृत्त टीकमगढ़ के ग्राम पथरगवां में दबिश के दौरान चालू हाथ भट्ठी पाए जाने पर मौके से 30 लीटर कच्ची शराब एवं 400 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम धरजयी, छींदारा, डेहरी एवं जतारा क्षेत्र में भी अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई में कुल 70 लीटर कच्ची शराब एवं 700 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।
कार्रवाई में वृत्त प्रभारी टीकमगढ़ श्री विजय कुमार, वृत्त प्रभारी जतारा श्री तलत फैज़ी, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री वीरेंद्र, आरक्षक श्री सतीश एवं सैनिक श्री पी.एल. अहिरवार सहित आबकारी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
3 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026