अपैक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव ने किया बड़ागांव खुर्द समिति का निरीक्षण
---
कृषक कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश में सहकारिता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, एवं अपैक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव के द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में भ्रमण किये जा रहे है। श्री महेंद्र सिंह यादव ने आज सहकारी समिति बड़ागांव खुर्द का निरीक्षण किया एवं वहॉं खाद गोदाम का निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही समिति के कार्यक्षेत्र के किसानो से संवाद किया, जहॉं उन्होंने किसानों की समस्यायें सुनी और उनके निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने किसानों को सहकारी समिति से जुड़ने के फायदे बताते हुए समिति से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे समिति के सदस्य किसानों को सुगमता से ऋण उपलबध करावें एवं किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराएं। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ऋण की ड्यू डेट एक बर्ष कर दी गई है, जो किसान हित में है। उन्होंने बताया कि अब सारा काम कम्प्यूटराईज्ड हो गया है जिससे सारा काम पारदर्शिता के साथ हो रहा है।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
11 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026