घाटमपुर: रतनपुर गांव के किनारे पेड़ पर लटकता मिला ड्राइवर का शव, पुलिस जांच में जुटी
घाटमपुर क्षेत्र के रतनपुर में एक ड्राइवर का शव गांव के किनारे कटहल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।