शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र के देहरदा चौराहे के ओवरब्रिज के पास एक कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड को पार करते हुए।करीब 100 फीट की दूरी तक फिसलता चला गया और तेज धमाके के साथ सड़क किनारे पलट गया। घटना के समय सर्विस रोड पर कई राहगीर मौजूद थे।तथा पास से एक ऑटो यात्रियों से भरा गुजर रहा था।जो बाल-बाल बच गए। हादसे में कंटेनर चालक घायल हो गया।