बदरवास: बदरवास हाईवे पर घुरवार रोड पुल के ऊपर दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो ने पिकअप चालक को मारी टक्कर
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में फोरलेन हाइवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 साल के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे घुरवार रोड पुल के ऊपर हुआ, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से पिकअप वाहन को टक्कर मार दी।