शिवपुरी जिले के बदरवास जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत टामकी में शुक्रवार, 13 फरवरी को सिराधने बाबा की पारंपरिक गोठ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन प्रत्येक तीसरे वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।कार्यक्रम का आयोजन समस्त गुर्जर परिवार के सहयोग से किया गया।