बदरवास: देहरदा-ईसागढ़ रोड़ पर दो कारों की भिड़ंत में 6 साल का मासूम समेत तीन घायल
शिवपुरी जिले के देहरदा-ईसागढ़ मार्ग पर गुरुवार दोपहर 12 बजे के लगभग दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा घुसी और बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा टूट गया। गनीमत रही कि बिजली का तार कार के ऊपर नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में 6 साल के मासूम समेत तीन लोग घायल हुए हैं।