शिवपुरी जिले के विकासखण्ड बदरवास अंतर्गत ग्राम धंधेरा, इचौनिया एवं मोहम्मदपुर में कृषि विभाग द्वारा कृषक संगोष्ठी आज आयोजित की गई। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि पान सिंह करौरिया, कृषि वैज्ञानिक डॉ. विजय सिंह कुशवाह एवं डॉ. नीरज कुशवाह ने किसानों को जायद मौसम में मूंग के स्थान पर उड़द या मूंगफली की फसल लेने की सलाह दी गई।