बदरवास: बदरवास में हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक चालक की मौके पर मौत, पत्नी व बेटा घायल
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित सड़ बायपास पर सोमवार शाम 5 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब गुना की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।