शिवपुरी जिला की बदरवास जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम खरैह में रविवार को शाम 7 बजे महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई।ढोल-नगाड़ों की गूंज, भजन-कीर्तन की मधुर धुनों और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय रंग में रंग गया। बारात में सैकड़ों ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।