🍺बरसू पुनाड़ में शराबियों पर सख्ती, गांव में शराब पी तो पड़ेंगे जूते!
ग्राम प्रधान की दो टूक चेतावनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
रुद्रप्रयाग की ग्राम पंचायत बरसू पुनाड़ में शराब के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों ने सख्त रुख अपना लिया है। 14 नवंबर को आयोजित खुली बैठक में ग्राम प्रधान नरेंद्र बिष्ट उर्फ अमित ने शराब पीकर गांव का माहौल खराब करने वालों को कड़ी चेतावनी दी।
🚨 बैठक में लिए गए अहम फैसले और प्रस्ताव—
▪️ शराब पीने और पिलाने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रस्ताव।\
▪️ महिलाओं से शराब पीने वालों के सामाजिक बहिष्कार की अपील।\
▪️ गांव में शराबखोरी और हुड़दंग पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों से एकजुट होने का आह्वान।\
▪️ बाहरी व्यापारियों और ठेकेदारों से ग्राम पंचायत की ओर से निर्धारित कर वसूलने की व्यवस्था।
ग्राम प्रधान की दो टूक चेतावनी— "गांव में शराब पी तो पड़ेंगे जूते!" अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
🍀 क्या बरसू पुनाड़ की यह पहल पहाड़ के दूसरे गांवों के लिए भी नजीर बनेगी?
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
\#Rudraprayag #Uttarakhand #BarsuPunaad #SharabBandi #NashaMuktUttarakhand #VillageNews #PahadKiAwaaz
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 15, 2026