प्रतापगढ़: चिलबिला के सुशीला कान्वेंट पब्लिक स्कूल में छात्र की पिटाई की गई, शिकायत दर्ज
चिलबिला के सुशील कान्वेंट पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र आयुष चतुर्वेदी को स्कूल के टीचर ने जमकर डंडे पीटा। घर पहुंचने पर पीड़ित ने परिवार को लोगों को मामले की जानकारी दी। गुरुवार को शाम 6:00 बजे मामले की शिकायत छात्र के पिता द्वारा नगर कोतवाली पुलिस से करते हुए आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।