प्रतापगढ़: सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर पहुंचा प्रतापगढ़ के करमाही गांव, किया गया स्वागत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर गुरुवार करीब 3 बजे करमाही गांव पहुँचा। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। सीएम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एडीजी जॉन प्रयागराज के अलावा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी हेलीपैड स्थल पर मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें श्रीमद् भागवत कथा स्थल ले जाया जाया गया जहां कथा श्रवण करेंगे।